मप्र पुलिस के चार अधिकारियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा और 17 को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

WhatsApp Channel Join Now
मप्र पुलिस के चार अधिकारियों को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा और 17 को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक


भोपाल, 25 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश पुलिस के 4 अधिकारी और कर्मचारी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और 17 अधिकारी और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2026 को अलंकरण समारोह में इन्हें पदक सौंपे जाएंगे।

इन्हें मिलेंगे राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदकजनसंपर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने रविवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस आयुक्त इंदौर संतोष कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन मिथिलेश कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार गोस्वामी तथा निरीक्षक शिव कुमार पटेल को विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई।

सराहनीय सेवा पदक इन्हें दिए जाएंगे

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक एवं सचिव गृह विभाग श्रीमती कृष्णावेणी देसावतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय, जोनल पुलिस अधीक्षक ग्वालियर गितेश कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश कुमार राठौर, निरीक्षक/एआरएमआर प्रवीण सिंह, निरीक्षक/एआरएमआर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, निरीक्षक/एआरएमआर निधि श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक/एआरएमआर शैफाली टाकलकर, प्रधान आरक्षक श्रीराम मिश्रा, आरक्षक सुशील कुमार चौबे, उप निरीक्षक प्रेम किशोर व्यास, उप निरीक्षक उमराव प्रसाद जाटव, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, सहायक उप निरीक्षक संतोष मेहरा, आरक्षक रविंद्र मिश्रा तथा निरीक्षक/एआरएमआर राजू गुराने को पदक दिया जाएगा।

____________________

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story