मप्र के ओरछा में भगवान रामराजा सरकार ने किया जलविहार, पुलिस ने दी सलामी

WhatsApp Channel Join Now

- शोभायात्रा मुख्य रास्तों से बेतवा तट पहुंची

भोपाल, 23 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक पर्यटन नगरी ओरछा में बरसों पुरानी परम्परा के अनुसार बुधवार को भाद्रपद शुक्ल द्वादशी के अवसर पर श्री रामराजा सरकार ने बेतवा नदी में जलविहार किया। इस दौरान शहर के गणेश पंडालों से भी गणेश प्रतिमाओं को विमानों में रखकर नदी किनारे लाया गया।

रामराजा सरकार की छोटी प्रतिमा को शाम करीब 7 बजे मंदिर से विमान में विराजित कर गाजे-बाजे, शंख की ध्वनि और जयकारों के साथ बेतवा नदी के लिए रवाना किया गया। मंदिर से विमान निकलने से पहले तहसीलदार जगदीश रंधवा और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर की मौजूदगी में पुलिस के जवानों ने भगवान को सलामी दी। इसके बाद भव्य शोभायात्रा शहर के मुख्य रास्तों से होती हुई बेतवा तट पहुंची।

बेतवा किनारे मंदिर के आचार्य वीरेंद्र विदुआ ने विधि-विधान से पूजा कराई और रामराजा सरकार की प्रतिमा को पवित्र जल से स्नान कराया गया। इस पावन मौके पर कलेक्टर और मंदिर प्रबंधक जमुना भिड़े और सीईओ रोहन सक्सेना भी मौजूद रहे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रतिमा को वापस मंदिर लाया गया।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story