मप्र के इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी


इंदौर, 02 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आतंकी संगठन के नाम से आए एक धमकी भरे ई-मेल में कॉन्सर्ट के दौरान आईईडी से धमाके करने की चेतावनी दी गई है।

यह धमकी भरा ई-मेल सोमवार को इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय और तीन स्कूलों को भेजे गए हैं। यह ई-मेल 'खालिस्तानी नेशनल आर्मी' के नाम से भेजा गया है। ई-मेल भेजने वालों में खुद को इंजीनियर गुरानाख सिंह, रुखन शाहवाला, डॉ. गुरनिरवेर सिंह और बब्बर खालसा (परमार-कनाड़) के प्रोफेसर गुरकाल सिंह पीएचडी बताने वालों के नाम लिखे हैं। ई-मेल में इंदौर शो के दौरान आईईडी ब्लास्ट करने की बात कही गई है।

इंदौर क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर के तीन स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। इनमें चेतावनी दी गई है कि 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में अपने बच्चों को न भेजें, क्योंकि वहां बम धमाके किए जाएंगे। हालांकि, दंडोतिया ने एहतियात के तौर पर स्कूलों के नाम बताने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story