भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में मप्र के चार नेताओं को मिली जगह, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में मप्र के चार नेताओं को मिली जगह, मुख्यमंत्री ने दी बधाई


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में मप्र के चार नेताओं को मिली जगह, मुख्यमंत्री ने दी बधाई


- वैभव पवार बने राष्ट्रीय मंत्री

भोपाल, 21 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यसमिति में मध्य प्रदेश के चार नेताओं को जगह मिली है। इनमें भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष वैभव पवार और ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार देर शाम सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के अनुमोदन के बाद घोषित की गई पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यसमिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सूची जारी है। इस टीम में मध्य प्रदेश को प्रतिनिधित्व मिला है।

नई कार्यसमिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे वैभव पवार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदीप माहौर सोनी को संगठन में सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों में मध्य प्रदेश से सीताराम बाथम और ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता को शामिल किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781224 Articles

Share this story