मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की सौजन्य भेंट

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की सौजन्य भेंट


- मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

भोपाल, 31 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शनिवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस अवसर पर मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के विकास तथा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770294 Articles

Share this story