दतिया विस उपचुनावः कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से हराया

WhatsApp Channel Join Now
दतिया विस उपचुनावः कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से हराया


दतिया विस उपचुनावः कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से हराया


दतिया, 03 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हुई। इस उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हरा दिया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 66,757 (42.39 फीसदी) वोट प्राप्त हुए और जीत हासिल की, जबकि भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 60,741 (38.57 फीसदी) वोट हासिल किए। वहीं, तीसरे स्थान पर रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव 'मण्डल' को 22,527 वोट प्राप्त किए।

इसके अलावा धर्मेन्द्र सिंह पंवार (राइट टु रिकॉल पार्टी)- 957 वोट, जितेन्द्र माझी (आपका गणतंत्र पार्टी)- 927, रामसिंह कुशवाह (राष्ट्रीय समानता दल)- 324, बालकिशुन विश्वकर्मा (परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया)-204, शुभम राजपूत(भारतीय सभ्यता पार्टी)-163, डॉ. राखी बाला (राष्ट्रीय समाधान जनमोर्चा)-144, संजना सिंह किन्नर (भारतीय गण वार्ता पार्टी) - 141 और हरदास कुशवाहा (भीम सेना) को 112 वोट मिले। इनके अलावा निर्दलीयों में राघवेन्द्र सिंह-727, बाबूलाल सोनी-691, देवेश परिहार निमोना- 642, रोहित गुप्ता, 585, ब्रजेन्द्र शाह (बापा साहब)-384, वेद भैया- 219, सुरेश अहिरवार- 219, एडवोकेट हँसमुखी लोधी- 204, धर्मेन्द्र सिंह- 196, कन्छेदीलाल कुशवाहा-179 और नोटा को 455 मत हासिल हुए।

दतिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों और संबंधित विभागों के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story