प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्य प्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ यादव

WhatsApp Channel Join Now

- कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते, मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वन मंत्री यादव का जताया आभार

भोपाल, 28 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘प्रोजेक्ट चीता’ प्रदेश को ‘चीता स्टेट’ के रूप में वैश्विक पहचान दिला रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को बोत्सवाना से लाए गए चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में सफलतापूर्वक छोड़ने के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव का भी हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते (6 मादा और 3 नर चीते) शनिवार को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनना चाहते थे, लेकिन प्रदेश के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सतत्प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर नई दिल्ली में होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह उपलब्धि वन्य जीव संरक्षण की दिशा में प्रदेश और देश के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी प्रदेशवासियों एवं इस कार्य में जुटी पूरी टीम को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story