एनबीसीसी के चेयरमैन ने मप्र में स्लम पुनर्वास और शहरी पुनर्विकास में काम करने की जताई इच्छा

WhatsApp Channel Join Now
एनबीसीसी के चेयरमैन ने मप्र में स्लम पुनर्वास और शहरी पुनर्विकास में काम करने की जताई इच्छा


एनबीसीसी के चेयरमैन ने मप्र में स्लम पुनर्वास और शहरी पुनर्विकास में काम करने की जताई इच्छा


एनबीसीसी के चेयरमैन ने मप्र में स्लम पुनर्वास और शहरी पुनर्विकास में काम करने की जताई इच्छा


- एनबीसीसी के चेयरमैन महादेवस्वामी से मिले मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल, 25 नवंबर (हि.स.)। नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन- एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केपी महादेवस्वामी ने मध्य प्रदेश में स्लम पुनर्वास, शहरी पुनर्विकास और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं में काम करने की इच्छा जताई है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान एनबीसीसी के चेयरमैन केपी महादेवस्वामी से सौजन्य भेंट की। महादेवस्वामी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पौधा भेंटकर स्वागत किया और उन्हें निगम के निर्माण, पुनर्विकास और परियोजना प्रबंधन कार्यों की जानकारी दी।

महादेवस्वामी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि एनबीसीसी मध्यप्रदेश में स्लम पुनर्वास, शहरी पुनर्विकास और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं में काम करने में रुचि रखता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनबीसीसी के इस प्रस्ताव की सराहना की और उन्हें मप्र में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देने के लिए आमंत्रित किया।

दिल्ली में सीतारमण, पाटिल और शिवराज सिंह से मिले मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दिल्ली प्रवास के दौरान के केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की। इस दौरे में प्रदेश के जल संसाधनों, शहरी पुनर्विकास, अधोसंरचना परियोजनाओं और कृषि व ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश से संबंधित जल शक्ति विभाग के विभिन्न विषयों और प्रदेश से जुड़े लंबित मुद्दों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। दोनों के बीच प्रदेश में जल संसाधनों के विकास, पेयजल उपलब्धता तथा जल जीवन मिशन सहित जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से संबंधित विभिन्न लंबित वित्तीय विषयों, प्रदेश की विकासात्मक प्राथमिकताओं तथा राज्य के आर्थिक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश के समग्र विकास, वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों से भी अवगत करवाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783272 Articles

Share this story