केन्द्रीय मंत्री नायडू पहुंचे भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की सौजन्य भेंट

WhatsApp Channel Join Now
केन्द्रीय मंत्री नायडू पहुंचे भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की सौजन्य भेंट


भोपाल, 09 अगस्त (हि.स.)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू रविवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे हैं। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय में मेम्बर प्लानिंग अनिल गुप्ता एवं मप्र विमानन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री नायडू के मुख्यमंत्री निवास आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं प्रतीक चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री नायडू को भोपाल ताल के निर्माण के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह तालाब प्राकृतिक चट्टानों को काटकर बनाया गया है।

केन्द्रयी मंत्री नायडू मध्य प्रदेश को आज चार नई सीधी हवाओं को सौगात देने पहुंचे हैं। वे यहां राजा भोपाल विमानतल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश की चार नई सीधी हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता रूट शामिल हैं। कार्यक्रम में वे भोपाल से रीवा जाने वाली पहली उड़ान को फ्लैग ऑफ करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story