भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले मप्र के मुख्यमंत्री, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले मप्र के मुख्यमंत्री, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा


भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले मप्र के मुख्यमंत्री, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा


भोपाल, 01 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार शाम को नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और नितिन नवीन के बीच समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर उक्त जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट कर समसामयिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने मध्य प्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और गतिविधियों की जानकारी भाजपा अध्यक्ष को दी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए किए जा रहे नवाचारों और प्रयासों से भी भाजपा अध्यक्ष नवीन को अवगत कराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story