भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन इंदौर पहुंचे, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को करेंगे रजिस्ट्री वितरण का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन इंदौर पहुंचे, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को करेंगे रजिस्ट्री वितरण का शुभारंभ


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन इंदौर पहुंचे, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को करेंगे रजिस्ट्री वितरण का शुभारंभ


इंदौर, 17 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर इंदौर पहुंच गए हैं। वे यहां राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को भूमि स्वामी अभिलेख अर्थात रजिस्ट्री वितरण अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष नवीन आज दोपहर विमान से एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे एयरपोर्ट से गांधीनगर तक करीब पांच किलोमीटर का रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल गांधीनगर मैदान पहुंचे। इस दौरान शहर के रास्ते में जगह-जगह भव्य मंचों से भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश देश में पहला राज्य है, जो करीब 50 लाख लोगों को जमीन-मकान की फ्री रजिस्ट्रियां देने जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे हैं। इनमें भाजपा के नगर अध्यक्ष/महामंत्री गौरव रणदिवे, विधायक मालिनी गौड़, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और विधायक मनोज पटेल प्रमुख रूप से शामिल हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इंदौर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरे शहर को पार्टी के झंडों और भगवा पट्टियों से भव्य रूप प्रदान किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण देखा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story