मप्र के बड़वानी की जनसंवाद योजना ‘आपकी बात-पुलिस के साथ’ स्कॉच अवार्ड के लिए चयनित
- पुलिस और आमजन के बीच सीधा संवाद, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण एवं सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान
भोपाल, 25 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश पुलिस के जन-केंद्रित नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। बड़वानी पुलिस द्वारा संचालित जनसंवाद अभियान ‘आपकी बात-पुलिस के साथ’ को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा बुधवार को जानकारी दी गई कि बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में संचालित इस पहल के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने, नागरिकों की समस्याओं को सुनने तथा उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। स्कॉच ग्रुप द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्य कोम से पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल को इस उपलब्धि की सूचना दी गई है।
गौरतलब है कि स्कॉच अवार्ड शासन एवं विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट और परिणाम आधारित नवाचारों को स्वतंत्र एवं बहुस्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद प्रदान किया जाता है।
जनसंवाद क्या है
जनसंवाद एक सामुदायिक पुलिस कार्य प्रणाली है जिसमें पुलिस के अधिकारी सीधा संवाद जनता से करते हैं, जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उसका सामाधन त्वरित रूप से करने का प्रयास करते हैं, लगातर जनसंपर्क कर जनता की भावनाओं को समझ कर पुलिंग की करण प्रणाली की दिशा और दिशा तय करते हैं।
बड़वानी का जन संवाद ‘आपकी बात पुलिस के साथ’
बड़वानी जिले में जन संवाद की इस नवाचार को विशिष्ट रूप प्रदान करते हुये पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने आपकी बात पुलिस के साथ योजना प्रारंभ की। इसमें सीधे बच्चों से ग्रामीण जनों से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में संवाद की एक नहीं परंपरा स्थापित की है और जनता खुलकर इसमें सामने आ रही है। पुलिस इसमें अपना योगदान दे रही है।
19 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा सम्मान समारोह
इस उपलब्धि के लिए 111वें स्कॉच समिट का आयोजन 19 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, सिरी इंस्टीट्यूशनल एरिया में किया जाएगा। समिट की थीम ‘विकास, समृद्धि और लचीलापन’ रखी गई है। सम्मान समारोह प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।
बड़वानी पुलिस की इस उपलब्धि से मध्य प्रदेश पुलिस की जनसेवा, जनसंवाद और सामुदायिक पुलिसिंग की पहल को राष्ट्रीय पहचान मिली है। यह सम्मान नागरिकों के साथ विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील एवं जन-केंद्रित पुलिसिंग की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

