महाबोधि महोत्सव में श्रीलंका के कलाकारों ने बांधा समां, सायली कांबले ने दी बौद्ध और भक्ति गीतों की प्रस्तुति

WhatsApp Channel Join Now
महाबोधि महोत्सव में श्रीलंका के कलाकारों ने बांधा समां, सायली कांबले ने दी बौद्ध और भक्ति गीतों की प्रस्तुति


महाबोधि महोत्सव में श्रीलंका के कलाकारों ने बांधा समां, सायली कांबले ने दी बौद्ध और भक्ति गीतों की प्रस्तुति


महाबोधि महोत्सव में श्रीलंका के कलाकारों ने बांधा समां, सायली कांबले ने दी बौद्ध और भक्ति गीतों की प्रस्तुति


रायसेन, 28 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में जिले में स्थित विश्व को शांति, करुणा और मानवता का संदेश देने वाली बौद्ध नगरी सांची में शनिवार की रात दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रीलंका के कलाकारों के पारंपरिक लोकनृत्य और गायन के साथ मुंबई की गायिका सायली कांबले की सुरमयी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन में बौद्ध दर्शन, संगीत, कला और साहित्य के विविध रंग देखने को मिले।

महोत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने रायसेन जिला प्रशासन और महाबोधि सोसायटी ऑफ श्रीलंका के सहयोग से किया है। कार्यक्रम का उद्घाटन सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, महाबोधि सोसायटी ऑफ श्रीलंका के प्रमुख वानगल उपतिस्स नायक थेरो और रायसेन कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ऐसे समय में भगवान बुद्ध का शांति और मानवता का संदेश पहले से अधिक प्रासंगिक है। उनका 'मानवता के लिए जियो और जीने दो' का विचार समाज में सद्भाव और शांति स्थापित करने की प्रेरणा देता है।

बुद्ध के विचारों में ही शांति का रास्ता

विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति और आपसी सद्भाव कायम किया जा सकता है। महाबोधि महोत्सव सांची की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

कलेक्टर रोहित सिसोनिया और वानगल उपतिस्स नायक थेरो ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने बुद्ध के करुणा, शांति और मानवता से जुड़े सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियों ने खींचा ध्यान

महोत्सव की पहली शाम श्रीलंका के कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य और गायन के जरिए अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की। पंचशील सांस्कृतिक मंच भोपाल के अशोक पाटिल के निर्देशन में भी नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां हुईं।

इसके बाद मुंबई की गायिका सायली कांबले और उनके समूह ने बौद्ध एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। संगीत और नृत्य के जरिए बौद्ध परंपराओं, आध्यात्मिक विचारों और लोककलाओं का संगम देखने को मिला।

महोत्सव में श्रीलंका और जापान के कलाकारों की भागीदारी से विभिन्न देशों की बौद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जानने का अवसर मिल रहा है। यह आयोजन भारत और बौद्ध धर्म से जुड़े देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम भी बन रहा है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785065 Articles

Share this story