अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

WhatsApp Channel Join Now
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की


अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की


उज्जैन, 26 अक्टूबर (हि.स.)। फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोमवार शाम को उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

भूमि शाम करीब 5 बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। इसके बाद मंदिर की देहरी से बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भूमि बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं।

दर्शन के बाद भूमि पेडनेकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए महाकाल मंदिर से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि जब भी वह बाबा महाकाल के दरबार में आती हैं, तो उन्हें आत्मिक संतुष्टि का अनुभव होता है। यहां आकर मन को अद्भुत शांति मिलती है। अभिनेत्री ने इच्छा जताई कि बाबा महाकाल उन्हें इसी तरह बार-बार अपने दरबार में बुलाते रहें।

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्मों 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' और 'अधूरे हम अधूरे तुम' की सफलता की कामना लेकर बाबा महाकाल के दरबार पहुंची थीं। भूमि इससे पहले भी महाकाल मंदिर में दर्शन कर चुकी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767378 Articles

Share this story