मप्र: धार जिले में 1.74 करोड़ से अधिक कीमत के गांजे के 230 हरे पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मप्र: धार जिले में 1.74 करोड़ से अधिक कीमत के गांजे के 230 हरे पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार


मप्र: धार जिले में 1.74 करोड़ से अधिक कीमत के गांजे के 230 हरे पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार


भोपाल, 15 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत धार पुलिस ने अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मनावर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़िया नाईपुरा में पुलिस ने एक खेत में कपास एवं तुअर की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 230 हरे पौधे जब्त किए हैं। इन पौधों का कुल वजन 6 क्विंटल 98 किलोग्राम है, जिनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 74 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा रविवार को जानकारी दी गई कि धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में थाना मनावर पुलिस एवं चौकी उमरबन पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि चौकी उमरबन पुलिस को मुखबिर से ग्राम बड़िया नाईपुरा में अवैध गांजे की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की तस्दीक के बाद थाना मनावर एवं चौकी उमरबन के पुलिस बल ने खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान कपास एवं तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे पाए गए, जिन्हें विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मनावर थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पुलिस ने खेत मालिक दिनेश मुवेल (36), निवासी ग्राम बडिया, को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पौधों का वजन 6 क्विंटल 98 किलो और अनुमानित कीमत एक करोड़ 74 लाख 50 हजार रुपये है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777748 Articles

Share this story