मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण

WhatsApp Channel Join Now
मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण


नई दिल्ली, 18 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के मॉनसून सत्र को सुचारू संचालन और आम सहमति बनाने के लिए 19 जुलाई (रविवार) को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11 बजे संसद भवन में आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न दलों के नेताओं के साथ राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों और पेश होने वाले विधेयकों पर चर्चा होगी। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों को भी बुलाया गया है। एनडीए में हाल ही में शामिल हुए 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' के तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर आए 20 सांसद शामिल हुए हैं।

बैठक में सरकार आगामी सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले प्रमुख विधेयकों और विधायी एजेंडे की जानकारी देगी। वहीं विपक्षी दल इस बार उन मुद्दों को सामने रखेंगे, जिन्हें वे संसद में उठाना चाहते हैं।

सर्वदलीय बैठक का प्रमुख उद्देश्य सदन की कार्यवाही को सुचारू बनाए रखना, अनावश्यक गतिरोध से बचना और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक चर्चा सुनिश्चित करना है। सरकार को उम्मीद है कि सभी दलों के सहयोग से मॉनसून सत्र उत्पादक और परिणामोन्मुख रहेगा।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story