सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का 11 से 14 सितंबर तक राजस्थान प्रवास

WhatsApp Channel Join Now
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का 11 से 14 सितंबर तक राजस्थान प्रवास


जयपुर, 08 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 11 से 14 सितंबर तक राजस्थान प्रवास पर रहेंगे। डॉ. भागवत 11 सितंबर को जोधपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया डॉ. भागवत 12 सितंबर को नागौर जिले के गोटन स्थित एलके सिंघानिया शिक्षा केंद्र के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद जोधपुर लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे। 13 सितंबर को जोधपुर प्रांत के संघ कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। वहीं 14 सितंबर को डॉ. भागवत भीलवाड़ा में जैन दिगंबर संत पूज्य पुलक सागर जी महाराज से भेंटवार्ता करेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story