मोहन भागवत रविवार को जोधपुर में स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित

WhatsApp Channel Join Now
मोहन भागवत रविवार को जोधपुर में स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित


जोधपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे। उन्होंने शाम को ‘मरु निनाद’ कार्यक्रम के तहत आयोजित पथ संचलन में हिस्सा लिया और इसका निरीक्षण किया। इससे पहले सुबह वे शिकारपुरा स्थित संत राजाराम आश्रम पहुंचे, जहां आश्रम के संतों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भागवत शनिवार सुबह 10.10 बजे जोधपुर पहुंचे थे। उन्होंने शाम चार बजे आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम में भाग लिया। रविवार को वे जोधपुर में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे मंडोर एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777159 Articles

Share this story