मोदी ने जेलेंस्की से की बात, रुस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान में की सहयोग की पेशकश

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 09 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रम और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार बातचीत के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जारी संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। मोदी ने संघर्ष के प्रति भारत के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराते हुए कहा कि इसका समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के उद्देश्य से किए जाने वाले सभी प्रयासों में योगदान देने की भारत की तत्परता भी व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने पारस्परिक लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भारत और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774590 Articles

Share this story