ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली, 25 मई (हि.स.)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान ओडिशा के बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश के अवसरों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनसे मुलाकात की।
वहीं मुख्यमंत्री माझी ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ ओडिशा के बुनियादी ढांचे के रणनीतिक विस्तार, निवेश को बढ़ावा देने और प्रमुख जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
माझी ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के सतत विकास और समग्र प्रगति के लिए केंद्र और राज्य मिलकर कार्य कर रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

