प्रधानमंत्री ने एनएसजी के स्थापना दिवस पर जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री ने एनएसजी के स्थापना दिवस पर जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की


नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 42वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को बल के जवानों को शुभकामनाएं दीं और आतंकवाद के खिलाफ उनकी सतर्कता, साहस तथा कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि एनएसजी के जवान साहस, सटीकता और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं। आतंकवाद के खिलाफ उनकी सतत निगरानी और देश के नागरिकों तथा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए उनकी तत्परता अपार विश्वास और गर्व की भावना जगाती है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड देश का एक विशिष्ट आतंकवाद-रोधी बल है, जिसे आमतौर पर ‘ब्लैक कैट्स’ के नाम से जाना जाता है। यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है और आतंकवाद से निपटने तथा विशेष सुरक्षा अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762088 Articles

Share this story