प्रधानमंत्री ने मां कुष्मांडा की कृपा से देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य की कामना की

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री ने मां कुष्मांडा की कृपा से देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य की कामना की


नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कामना की कि देवी की असीम ऊर्जा से सभी देशवासियों के जीवन में नई आशा, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का संचार हो।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि में आज मां कुष्मांडा की पूजा का विधान है। उन्होंने देवी की कृपा से देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य आने की कामना की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760503 Articles

Share this story