आइजोल में मणिपुर के दो कुकी छात्र नेताओं को एनआईए ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
आइजोल में मणिपुर के दो कुकी छात्र नेताओं को एनआईए ने किया गिरफ्तार


आइजोल, 25 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर के दो कुकी छात्र नेताओं को मिजोरम की राजधानी आइजोल से गिरफ्तार किया है। एनआईए के अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, दोनों को गुरुवार आइजोल के खाटला इलाका स्थित एक होटल से हिरासत में लिया गया। उनकी गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले एनआईए ने असम राइफल्स की मदद से यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के प्रमुख थांगखोमांग हाओकिप और उसके चालक को भी आइजोल के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि दोनों छात्र नेताओं के साथ हाओकिप और उसका चालक फिलहाल एनआईए की हिरासत में हैं। हाओकिप मणिपुर में दर्ज कई मामलों के सिलसिले में वांछित था।

हालांकि, दोनों छात्र नेताओं से संबंधित मामलों या उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की तत्काल जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (एसआईबी) ने इस कार्रवाई में हिस्सा नहीं लिया था।

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले एसआईबी के अभियान में शामिल होने की खबरें सामने आई थीं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Share this story