यूपी बस हादसा: राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने दुख जताया

WhatsApp Channel Join Now
यूपी बस हादसा: राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने दुख जताया


नई दिल्ली, 24 सितंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में बस अग्नि हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा, उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग लगने से हुई यात्रियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस दर्दनाक हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनके शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही एक डबल डेकर बस में बुधवार मध्य रात्रि यमुना एक्सप्रेस-वे के 33 किलोमीटर पर आग लग गई। बस में उसे समय 35 लोग सवार थे। इस हादसे में एक महिला सहित नौ लोगों की जलकर मौत हो गई ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story