यूपी बस हादसा: उपराष्ट्रपति ने दुख जताया

WhatsApp Channel Join Now
यूपी बस हादसा: उपराष्ट्रपति ने दुख जताया


नई दिल्ली, 24 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बस अग्नि हादसे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में लगी आग की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story