अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाये दूध के दाम

WhatsApp Channel Join Now
अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाये दूध के दाम


नई दिल्ली, 13 मई (हि.स.)। दुग्ध उत्पादन के दो बड़े ब्रांड अमूल और मदर डेयरी ने अपने विभिन्न उत्पादों के दामों में प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ोतरी 14 मई यानी कल से लागू होगी।

दोनों कंपनियों ने इस संबंध में बुधवार को एक वक्तव्य जारी किया है। कीमत बढ़ने वाले में फुल क्रीम, टोंड, काऊ, बफेलो मिल्क (दूध) और अन्य उच्च कीमत वाले उनके उत्पाद शामिल है।

इस बढ़ोतरी के बाद अब अमूल और मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 70 की बजाय 72 रुपये लीटर मिलेगा। वहीं कॉउ मिल्क 60 के बजाय अब 62 रुपये मिलेगा। दोनों ब्रांड ने लगभग पिछले एक साल में अपने उत्पादों की कीमत में इजाफा नहीं किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story