(अपडेट) मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में हुई अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में हुई अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी


मुंबई, 05 मार्च (हि.स.)। भारत रत्न और मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में गुरुवार को मुंबई में सानिया चंडोक के साथ हो गई। शादी समारोह के बाद फिल्म जगत के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन के साथ उपस्थित थे।

अर्जुन और सानिया की शादी से जुड़ीं रस्में पिछले कुछ दिनों से शुरू हो गई थीं। हल्दी सेरेमनी और मेहंदी सेरेमनी बड़ी धूमधाम से हुई थी। आज दोपहर में करीब 12.45 बजे अर्जुन-सानिया परिणय सूत्र में बंध गए। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर पास में खड़े थे। सचिन ने सिल्वर शेरवानी पहनी हुई थी, जबकि अंजलि ने गुलाबी साड़ी पहनी हुई थी। दोनों बहुत खुश लग रहे थे।

अर्जुन और सानिया ने एक-दूसरे को माला पहनाई। बाद में उन पर फूल बरसाए गए। इस शादी समारोह में खिलाडिय़ों से लेकर नेताओं तक वर्ली के फाइव स्टार होटल में शामिल हुए। इस शादी की रस्मों में अजिंक्य रहाणे, अनिल कुंबले, अजीत अगरकर, सुप्रिया सुले, राज ठाकरे, सुनील गावस्कर, शंकर महादेवन, फरहान अख्तर, युवराज सिंह, शायना एनसी, ज़हीर खान, महेंद्र सिंह धोनी, आशीष नेहरा, श्रेयस अय्यर, इरफ़ान पठान, शाहरुख खान भी मौजूद थे। इस सेरेमनी में कई सेलिब्रिटीज़ ने कैमरे के सामने पोज़ दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Share this story