जुहू फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा

WhatsApp Channel Join Now
जुहू फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस सुरक्षा


मुंबई, 20 अक्टूबर (हि.स.)। जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने मंगलवार को उन्हें सुरक्षा मुहैया करवा दी है। घटना से पहले अभिनेता के पास कोई विशेष सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। मामले की जांच के दौरान राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि हरियाणा के सोनीपत में एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। इन सभी संदिग्धों को मुंबई लाने का प्रयास मुंबई पुलिस कर रही है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने अभिनेता की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। इसके अलावा, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और कई जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि टाइगर श्रॉफ को किस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इस मामले में जबरन वसूली और दहशत फैलाने की आशंका सहित विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हमले के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

दरअसल, जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में रविवार शाम को फिल्म अभिनेता पर फायरिंग कर आरोपित फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से यात्रा कर रहे तीन संदिग्धों को संयुक्त अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई राजस्थान एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और कोटा सिटी पुलिस ने मिलकर की थी। तीनों की पहचान ऋतिक कुमार उर्फ रोशन (22), रेहान (18) और एक नाबालिग के रुप में की गई है।

इस मामले की जांच के सिलसिले में सोनीपत पुलिस ने रेहान के दोस्त समीर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसके पास फायरिंग की घटना से जुड़ी कोई अहम जानकारी है। मुंबई पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कोटा से तीन आरोपितों को मुंबई ला रही है, जबकि हरियाणा से भी चौथे आरोपित को मुंबई लाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764071 Articles

Share this story