संघ प्रमुख मोहन भागवत आठ अगस्त को बुलढाणा में स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now

मुंबई, 05 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 8 अगस्त को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव स्थित सूर्योदय पारधी समाज आदिवासी आश्रम विद्यालय में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे।

यह आश्रम विद्यालय इंदौर स्थित श्री सदगुरु दत्त धार्मिक एवं धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। ट्रस्ट पिछले 11 वर्षों से पारधी समुदाय के बच्चों और अन्य वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है।

ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. आयुषी देशमुख ने बताया कि मोहन भागवत ने वर्ष 2018 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वे इन सुविधाओं का लोकार्पण कर उन्हें विद्यार्थियों को समर्पित करेंगे। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम से पारधी समुदाय सहित अन्य वंचित वर्गों के लगभग 4,000 विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। ट्रस्ट के अनुसार, विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को भी प्रोत्साहित करना और उसे विकसित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Share this story