टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के सभी आरोपितों पर लगा मकोका, संगठित अपराध के एंगल से जांच जारी

WhatsApp Channel Join Now
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के सभी आरोपितों पर लगा मकोका, संगठित अपराध के एंगल से जांच जारी


मुंबई, 27 अक्टूबर (हि.स.)। फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगा कर जांच शुरु कर दी है। मुंबई पुलिस को मंगलवार को सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। इसके साथ ही मामले की जांच में कथित संगठित अपराध नेटवर्क की भूमिका पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीबीडी सीआईडी सीआर नंबर 143/26 में मकोका की धारा 3(1), 3(2) और 3(4) जोड़ी गई हैं। इससे पहले 19 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 3(5) के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में आगे की जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि यह घटना 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर आरोपित फरार हो गए थे। इस घटना में टाइगर श्राफ का ड्राइवर और एक राहगीर घायल हो गया था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक ११ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और सभी पुलिस कस्टडी में हैं। इस मामले में अनिल पंडित को फरार आरोपित घोषित किया गया है। इन सभी पर आज मकोका लगा दिया गया है।

मुंबई पुलिस अब कथित साजिश, हथियारों की आपूर्ति, आरोपियों की आवाजाही और वारदात को अंजाम देने के लिए उपलब्ध कराई गई लॉजिस्टिक मदद की पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस घटना के पीछे कोई बड़ा आपराधिक नेटवर्क सक्रिय था। अनिल पंडित की कथित भूमिका की भी पड़ताल की जा रही हैं। इसके साथ ही आरोपितों के बीच संभावित संचार, वित्तीय लेन-देन और अन्य आपराधिक संपर्कों की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767810 Articles

Share this story