मुंबई एयरपोर्ट पर 10 करोड़ 65 लाख रुपये की कोकीन बरामद, विदेशी महिला गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

मुंबई, 06 जुलाई (हि.स.)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को 10.65 करोड़ रुपये की 2.128 किलोग्राम कोकीन के साथ एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन डीआरआई की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे डीआरआई के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उनकी टीम को विदेशी महिला के संदर्भ में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर डीआरआई की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी रखा था। फ्रीटाउन से नैरोबी के रास्ते मुंबई एयरपोर्ट पर आई एक विदेशी महिला यात्री को डीआरआई ने रोका और उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के एक ट्रॉली बैग के मेटल हैंडल में 17 पैकेट छिपे हुए मिले, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की छानबीन जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Share this story