(अपडेट) जलगांव में सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) जलगांव में सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत


मुंबई, 15 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के जामनेर-बोडवाड रोड पर मालदाभाडी फाटा के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक गुरुवार शाम को हुए एक भीषण सडक़ हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और तीन महीने का एक शिशु भी शामिल है। जामनेर पुलिस स्टेशन की टीम ने पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में मृतकों की पहचान रामा सुरशिंग भिलाले (26), उनकी पत्नी शिमला रामा भिलाले (22), पूजा (5), भारती (3), श्रवण (3 महीने) और चंपलाल रेवनसिंग भिलाले (28) के रूप में हुई है। सभी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के मालची टांडा के निवासी थे और खेतिहर मजदूर के रूप में काम करते थे। हादसे के बाद सभी मृतकों के शव जामनेर ग्रामीण अस्पताल ले जाए गए। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है। ट्रक और उसके चालक को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761659 Articles

Share this story