महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रक और दोपहिया वाहन की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now

मुंबई, 15 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के जामनेर तहसील में स्थित मालदाभाड़ी गांव के पास गुरुवार को ट्रक और दोपहिया वाहन के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे भी हैं।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा आज शाम करीब 4 बजे जामनेर तहसील के मालदाभाड़ी गांव के पास हुआ। घटनास्थल पर ट्रक और दोपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें दोपहिया वाहन पर सवार छह लोगों की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले थे। इस घटना की सूचना मिलते ही जलगांव पुलिस मौके पर पहुंची है और मृतकों की पहचान का प्रयास कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story