महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से ८ जगह जमीन धसकी, पुणे के मावल में तीन लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से ८ जगह जमीन धसकी, पुणे के मावल में तीन लोगों की मौत


मुंबई, 06 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र में पिछले छह दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से सोमवार को सूबे में ८ जगहों पर जमीन धंस गई है। पुणे जिले के मावल में स्थित पाटन गांव में आज जमीन धसकने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन को बचा लिया गया है। सूबे में अन्य जगहों पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

पुणे जिला सूचना विभाग ने आज बताया कि आज सुबह भारी बारिश की वजह से विसापुर किले की तलहटी में बसा एक घर पहाड़ी का एक हिस्सा पाटन गांव में लोगों के घर पर गिर गया। इस घटना की सूचना मिलते ही नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ), लोकल पुलिस और जिला प्रशासन के लोगों वाली रेस्क्यू टीमें गांव पहुंचीं और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आज दिन भी चले ऑपरेशन के बाद मलबे से छह लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोगों का इलाज सरकारी अस्पताल में हो रहा है।

इसी तरह मुंबई-पुणे हाइवे के इंट्री पाइंट पर आज जमीन धसकने से पुरा हाइवे बंद कर दिया गया। जबकि मुंबई नासिक हाईवे पर एक जगह जमीन धसकने से मलवा पास ही एक घर पर जा गिरा। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। मुंबई -गोवा हाइवे पर जमीन धसकने की घटना से इस हाइवे को कुछ देर तक के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन मलवा हटाने के बाद फिर से यात्रियों के लिए पूवर्वत कर दिया गया है। सूबे में जमीन धसकने की अन्य घटनास्थलों पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Share this story