महाराष्ट्र विधान परिषद में दस नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

WhatsApp Channel Join Now
महाराष्ट्र विधान परिषद में दस नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ


- सभापति राम शिंदे ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

मुंबई, 14 मई (हि.स.)। विधान परिषद के द्वि-वार्षिक चुनाव में 9 और उप-चुनाव में एक सहित कुल 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को विधान भवन के मध्यवर्ती सभागृह में सम्पन्न हुआ। विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें भाजपा से 6, और अन्य दलों के प्रतिनिधि शामिल थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सहित कई मंत्री उपस्थित थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक जिशान सिद्दीकी ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इनमें 09 सीटों के लिए नियमित चुनाव और एक सीट के लिए उप-चुनाव घोषित किया गया था। 12 मई 2026 को मतदान होना था लेकिन सभी दस सीटों के लिए केवल 10 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल होने के कारण चुनाव निर्विरोध हो गया।

विधानसभा में वर्तमान पार्टी संख्याबल के अनुसार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

• प्रमोद जठार

• सुनील कर्जतकर

• माधवी नाईक

• संजय भेंडे

• विवेक कोल्हे

• प्रज्ञा सातव (उपचुनाव)

शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट)

• डॉ. नीलम गोऱ्हे

• बच्चू कडू

शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे गुट)

• अंबादास दानवे

राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट)

• जिशान सिद्दीकी

वर्तमान विधानसभा में भाजपा के 131 सदस्य हैं, शिवसेना (शिंदे गुट) के 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के 40 सदस्य हैं।

विपक्षी दलों में:

• शिवसेना (ठाकरे गुट) — 20 सदस्य

• कांग्रेस — 16 सदस्य

• राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) — 10 सदस्य

इसके अलावा समाजवादी पार्टी, जनसुराज्य शक्ति, राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, एमआईएम, सीपीआई (एम), पीडब्ल्यूपीआई, राजर्षि शाहू विकास आघाडी और निर्दलीय सदस्य भी विधानसभा में शामिल हैं।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुलकर्णी

Share this story