पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री के रवैए की आलोचना

WhatsApp Channel Join Now
पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री के रवैए की आलोचना


नई दिल्ली, 29 मई (हि.स.)। भारत ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के बारे में ढुलमुल रवैया अपनाये जाने पर परोक्ष रूप से एतराज जताया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि सीमापार आतंकवाद एक ऐसा खतरा है जिससे लड़ने के लिए सभी देशों को साथ आकर मुकाबला करना चाहिए। जो देश आतंकवाद का समर्थन करते हैं और अपनी धरती का उपयोग सीमापार आतंकवाद बढ़ाने के लिए कर रहे हैं उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि विभिन्न देशों को यह तय करना चाहिए कि क्या वे आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों का साथ देना चाहते हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story