म्यांमार के साथ कुछ सीमाई क्षेत्रों को लेकर बातचीत जारीः भारत
नई दिल्ली, 04 अगस्त (हि.स.)।
भारत ने मंगलवार को कहा कि उसके और म्यांमार के बीच कुछ सीमाई हिस्सों का निपटारा अभी बाकी है और इसको लेकर दोनों के बीच बातचीत जारी है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पत्रकार वार्ता में मणिपुर के पास म्यांमार के साथ क्षेत्रों की अदला-बदली की खबरों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “दोनों देशों की सीमा पर कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनका अभी तक निपटारा नहीं हुआ है और उन विशेष क्षेत्रों पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है।”
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में विदेश मंत्रालय बता चुका है कि भारत और म्यांमार के बीच कोई सीमा विवाद नहीं है। हालांकि, मणिपुर क्षेत्र में भारत-म्यांमार सीमा पर नौ अनसुलझे सीमा स्तंभ (बीपी) मौजूद हैं।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

