बांग्लादेश से सकारात्मक व रचनात्मक संबंध चाहता है भारत

WhatsApp Channel Join Now
बांग्लादेश से सकारात्मक व रचनात्मक संबंध चाहता है भारत


नई दिल्ली, 13 नवंबर (हि.स.)। भारत ने एक बार फिर दोहराया कि वह बांग्लादेश के साथ सकारात्मक और रचनात्मक संबंध चाहता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस संबंध में व्यापार, रेलवे, जल संसाधन और सीमा प्रबंधन पर हुई बैठकों का उल्लेख करते हुए कहा कि अगली कांसुलर वार्ता आपसी सहमति से तय की गई तारीख पर होगी।

प्रवक्ता का यह बयान 17-18 नवंबर को होने वाली निर्धारित कांसुलर वार्ता के हाल ही में स्थगित होने के संदर्भ में था। यह वार्ता पिछले दो साल में पहली बार स्थगित हुई है। माना जा रहा है कि यह मामला पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत में स्थिति और बांग्लादेश से प्रत्यर्पण के अनुरोधों को लेकर तनाव की स्थिति से जुड़ा है।

जायसवाल ने शुक्रवार को नियमित पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत-बांग्लादेश कांसुलर वार्ता का अगला दौर, जिसमें संशोधित यात्रा समझौते से संबंधित मामलों पर भी चर्चा होगी, आपसी सहमति से तय की गई तारीख पर आयोजित किया जाएगा। भारत बांग्लादेश के साथ सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर मौजूदा व्यवस्थाओं के माध्यम से, तकनीकी स्तर सहित, चर्चा करने के लिए तत्पर है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776417 Articles

Share this story