ओमान तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले की खबर गलत, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षितः विदेश मंत्रालय

WhatsApp Channel Join Now
ओमान तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले की खबर गलत, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षितः विदेश मंत्रालय


ओमान तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले की खबर गलत, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षितः विदेश मंत्रालय


नई दिल्ली, 13 जून (हि.स.)। ओमान के तट पर लियाकी फ्रीडम जहाज पर हमले और भारतीय नाविकों की मौत की खबरों को भारत सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जहाज पर मौजूद चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मंत्रालय ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिकी हमले में इस जहाज पर सवार भारतीय नाविक मारे गए हैं।

विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने जहाज लियाकी फ्रीडम के मास्टर से बात की है, जिन्होंने पुष्टि की है कि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और बताई गई जानकारी गलत है।

इससे पहले भारतीय जहाजों पर हुए अमेरिकी हमलों को लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शनिवार तड़के अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की और खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की ओर से किए गए हमलों में तीन भारतीय नाविकों के मारे जाने पर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया।

जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया। वाणिज्यिक जहाजों पर इस तरह की घातक कार्रवाई उचित नहीं है।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story