मालवीय नगर अग्निकांडः दूतावासों के संपर्क में विदेश मंत्रालय, दे रहा आवश्यक मदद

WhatsApp Channel Join Now
मालवीय नगर अग्निकांडः दूतावासों के संपर्क में विदेश मंत्रालय, दे रहा आवश्यक मदद


नई दिल्ली, 03 जून (हि.स.)। दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड में मरने वाले ज्यादातर विदेशी नागरिक बताये जा रहे हैं। विदेश मंत्री ने हादसे पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए बताया कि मृतक विदेशी नागरिकों के संबंधित दूतावासों से संपर्क साधा जा रहा है और उन्हें आवश्यक सहायता दी जा रही है।

विदेश मंत्री ने एक्स पर कहा, “नई दिल्ली के मालवीय नगर में हुई भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। विदेश मंत्रालय दूतावासों के संपर्क में है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।”

उल्लेखनीय है कि हौज़ रानी में फ्लोरिश स्टे बीएंडबी रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना में 21 लोगों के मरने की अबतक पुष्टि हुई है। अपुष्ट स्रोतों के अनुसार मरने वालों में कम से कम 18 विदेशी नागरिक हैं। मरने वाले ज्यादातर विदेशी अफ्रीका से हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story