विदेश मंत्री बुल्गारिया और फिनलैंड की यात्रा पर जायेंगे
Jun 9, 2026, 18:03 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 09 जून (हि.स.)। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 10-11 जून को बुल्गारिया और फिनलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
विदेश मंत्री 10 जून को बुल्गारिया का दौरा करेंगे। सोफिया में अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री बुल्गारिया के नेतृत्व से मिलेंगे और अपने समकक्ष के साथ चर्चा करेंगे।
वहीं, विदेश मंत्री 11 जून को फिनलैंड का दौरा करेंगे। वे परिवर्तनशील दुनिया: वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय परिप्रेक्ष्य विषय पर आयोजित 14वें कुलतारंता वार्ता में भाग लेंगे। विदेश मंत्री अपने समकक्ष और फिनलैंड के नेतृत्व के साथ बैठकें करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

