अमेरिका में भारत के विरुद्ध घृणा से जुड़े हमले चिंता बढ़ाने वाले – विदेश मंत्रालय

WhatsApp Channel Join Now
अमेरिका में भारत के विरुद्ध घृणा से जुड़े हमले चिंता बढ़ाने वाले – विदेश मंत्रालय


नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (हि.स.)। भारत ने अमेरिका के इलिनाेइस में एक हिन्दू मंदिर पर गाेलीबारी की असफल काेशिश पर गहरी चिंता जताते हुए अमेरिकी प्रशासन से उनके देश में बढ रही नस्लीय शत्रुता एवं भारत विराेधी नफरत काे राेकने के लिए निर्णायक कार्रवाई की मांग की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिका के इलिनोइस में एक हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश से जुड़ी घटना पर मीडिया के सवालाें के जवाब में गुरुवार काे कहा कि इसका हिन्दू-विरोधी और नक्लवादी स्वरुप परेशान करने वाला है। इस घटना से अमेरिका में नस्लीय शत्रुता और भारत विरोधी नफरत को लेकर बढ़ती चिंताओं में और इजाफा हुआ है। ऐसे में अधिक सतर्कता एवं निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है।

इलिनोइस के ऑरोरा में एक हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी करने की साजिश के संबंध में 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस काे गिरफ्तार किया गया है। इस युवक पर आतंकवादी धमकी देने और अवैध रूप से राइफल रखने के आरोप तय किये गये हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि हम इलिनोइस के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी करने की कथित साजिश की खबरों से बेहद चिंतित हैं। इस साजिश का हिंदू-विरोधी और नस्लवादी स्वरूप विशेष रूप से चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह घटना अमेरिका में नस्लवादी शत्रुता और भारत-विरोधी नफरत को लेकर बढ़ती चिंताओं को और गंभीर बनाती है।

प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिक सतर्कता, नफरत से प्रेरित हिंसा के प्रति शून्य सहनशीलता और निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है। हम अमेरिकी अधिकारियों से इस मामले की गहन जांच करने, दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने की अपेक्षा करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story