विदेश सचिव ने ईरानी दूतावास पहुंचकर खामेनेई के निधन पर शोक जताया

WhatsApp Channel Join Now
विदेश सचिव ने ईरानी दूतावास पहुंचकर खामेनेई के निधन पर शोक जताया


नई दिल्ली, 05 मार्च (हि.स.)। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री गुरुवार को सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक प्रकट करने दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचे और यहां शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में तेहरान स्थित आवास में मारे गए थे।

विदेश सचिव ने भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली से मुलाकात कर भारत सरकार की ओर से शोक प्रकट किया। विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी तस्वीरें साझा की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि ईरानी दूतावास ने आज अपने सर्वोच्च नेता की मौत पर दुख प्रगट करने के लिए शोक पुस्तिका को खोला है। दूतावास ने एक एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी। शोक पुस्तिका 5, 6 एवं 9 मार्च को 10 से 3 बजे तक खोली जाएगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story