सीजेपी के आंदाेलनाें काे राजनैतिक दलाें ने किया हाईजैक: मायावती

WhatsApp Channel Join Now
सीजेपी के आंदाेलनाें काे राजनैतिक दलाें ने किया हाईजैक: मायावती


लखनऊ, 06 सितंबर (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) आंदोलन को राजनीतिक दलों पर हाईजैक करने का आरोप लगाया है। जेन-जी के जंतर मंतर आन्दोलन के दौरान पुलिस अगर समय से उचित कार्रवाई करती तो संजय आज़ाद जैसी गंभीर घटना नहीं होती।

मायावती ने रविवार काे एक पोस्ट में लिखा कि सीजेपी का छात्राें की समस्या और युवाओं के बेराेजगारी समेत कई ज्वलंत मुद्दे काे लेकर जंतर मंतर आन्दोलन के दौरान जो बड़े-बड़े सपने दिखाये गये थे। अब वे स्वतंत्र कम और राजनीतिक ज़्यादा होकर गंभीर शंकाओं में घिर गये हैं। ऐसा लगता है कि सीजेपी के आन्दोलन को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने कथित ताैर पर कब्जा कर लिया है।

बसपा ने हमेशा ही जेन-जी और जेन अल्फा की ज़रूरी मांगों को लेकर पूरी सहानुभूति रखी है। उन्होंने बसपा के सभी प्रदेश इकाइयाें काे निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने राज्य व क्षेत्र में सम्बंधित अधिकारियों से मिलकर युवाओं की समस्याओं के शान्तिपूर्ण तरीक़े से समाधान के लिये तत्पर रहें। मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि धरना, प्रदर्शन व आन्दोलन आदि नहीं करके अपनी ऊर्जा को चुनाव के लिये सुरक्षित रखें।

बसपा प्रमुख ने कहा कि जंतर मंतर आन्दोलन के दौरान पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो संजय आज़ाद जैसी गंभीर घटना नहीं होती। पुलिस आरोपितों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करें।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story