इतिहास के पन्नों में 20 मार्चः टोक्यो में मेट्रो ट्रेन पर सरीन गैस हमला



देश-दुनिया के इतिहास में 20 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख ऐसे हमले की लिए भी दर्ज है, जिसे सरीन गैस हमला कहा जाता है। यह हमला जापान की राजधानी में 1995 में मेट्रो ट्रेन पर हुआ था। 20 मार्च को शोको असहारा नाम के बाबा के कहने पर डूम्सडे पंथ के फॉलोअर्स ने टोक्यो के सबसे मजबूत सब-वे सिस्टम मेट्रो में सरीन गैस से हमला किया था। पांच अलग-अलग ट्रेनों में उन्होंने गैस लीक करने वाले कंटेनर रखवाए थे। इससे 13 लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हुए थे।

नर्व एजेंट कहे जाने वाले पदार्थों में से एक सरीन रंगहीन, स्वादहीन तरल और साफ पदार्थ होता है। वाष्प के संपर्क में आते ही सरीन लोगों के लिए जानलेवा बन जाती है। मनुष्य का श्वसन तंत्र बंद हो जाता है। शरीर में ऐंठन और मरोड़ उठती है। इसका इस्तेमाल द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों ने अपने दुश्मनों पर किया था। शोको असहारा दृष्टिहीन था। शोको ने 1980 में डूम्सडे पंथ बनाया था। इस घटना के बाद शोको और उसके कुछ समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया। शोको असहारा खुद को भगवान बुद्ध का अवतार बताता था। शोको को 2004 में फांसी की सजा सुनाई गई। बाद में उसके छह और समर्थकों को फांसी की सजा हुई। जुलाई 2018 में इन सभी को फांसी पर चढ़ाया गया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1602ः यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ऑफ नीदरलैंड की स्थापना।

1739ः नादिरशाह का दिल्ली सल्तनत पर कब्जा।

1800ः अलेसांद्रों वोल्टा ने इलेक्ट्रिक बैटरी की खोज करने की सूचना दी।

1916ः अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धांत का प्रकाशन।

1920: लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली उड़ान शुरू।

1966: लंदन के वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया फुटबॉल वर्ल्ड कप चोरी।

1987: अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एड्स के इलाज के लिए पहली दवा एंटी एड्स दवा (एजेडटी) को मंजूरी दी।

1990ः अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा।

1991ः बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।

1956ः ट्यूनीशिया को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।

1995ः टोक्यो में सब-वे पर सरीन गैस से हमला। 13 लोगों की मौत।

2002ः जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलंबित।

2003ः इराक पर अमेरिका ने हमला शुरू किया।

2006ः अफगानिस्तान ने ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में होने का दावा किया।

2010ः पहली बार विश्व गोरैया दिवस मनाया गया।

2016ः अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा क्यूबा पहुंचे।

जन्म

1782ः अंग्रेज अधिकारी एवं इतिहासकार कर्नल टॉड।

1952ः टेनिस खिलाड़ी आनंद अमृतराज।

1966ः भारतीय पार्श्वगायिका अलका याग्निक।

1982ः भारतीय तैराक निशा मिलेट।

1987ः भारतीय अभिनेत्री कंगना राणावत।

निधन

1351: मोहम्मद तुगलक शाह द्वितीय।

1727ः महान गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक आइजेक न्यूटन।

1943ः भारत के क्रांतिकारी नेता एस. सत्यमूर्ति।

1970ः भारतीय हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह।

2011ः भारतीय अभिनेत्री बोब क्रिस्टो।

2014ः भारत के प्रसिद्ध पत्रकार खुशवंत सिंह।

दिवस

सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस

विश्व गौरैया दिवस

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story