मराठी फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले की तबीयत बिगड़ी

WhatsApp Channel Join Now
मराठी फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले की तबीयत बिगड़ी


मुंबई, 23 नवंबर (हि.स.)। पुणे के लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की तबीयत बुधवार को बिगड़ गई है। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों को अपने परिवार के सदस्यों को सूचित करने को कहा है।

लगभग 15 दिन पर पूर्व विक्रम गोखले को उनकी तबीयत बिगड़ने पर पुणे के स्थित लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने से उनके प्रशंसकों के बीच चिंता का माहौल बन गया है। उनके प्रशंसकों ने विक्रम गोखले को जल्द ठीक होने की ईश्वर से की है।

लता मंगेशकर अस्पताल सूत्रों के अनुसार विक्रम गोखले की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। अब उनका शरीर चल रहे उपचार का जवाब देना बंद कर दिया है। इसलिए उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। गोखले की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस बीच अभी तक उनके परिवार की ओर से कोई बयान या जानकारी सामने नहीं आई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर

Share this story