मणिपुर में संयुक्त अभियान के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद

WhatsApp Channel Join Now
मणिपुर में संयुक्त अभियान के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद


इंफाल, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के पुखाओ तेरापुर इलाके में बुधवार को मणिपुर पुलिस की विशेष कमांडो इकाई और 33वीं असम राइफल्स (एआर) की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य सामग्री बरामद की।

अभियान के दौरान विभिन्न कैलिबर की मैगजीन सहित चार अत्याधुनिक पिस्तौल, एक लाथोड लॉन्चर, चार सिंगल बैरल बंदूकें और छह हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के 69 कारतूस और अन्य संबंधित सामान भी जब्त किए गए। अन्य सामग्रियों में 17 लोहे की बुलेटप्रूफ प्लेटें, 22 केवलर हेलमेट, ग्रेनेड के डेटोनेटर तथा आर्म रिंग्स सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं।

यह अभियान 28 अक्टूबर को पुखाओ तेरापुर क्षेत्र में चलाया गया। पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त कार्रवाई में हथियारों एवं सैन्य उपकरणों की बरामदगी को सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि, बरामद हथियारों और अन्य सामग्रियों के स्रोत तथा उनके संभावित इस्तेमाल के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768087 Articles

Share this story