मणिपुर के थौबल में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

WhatsApp Channel Join Now
मणिपुर के थौबल में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद


इंफाल, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर के थौबल जिले में बुधवार को थौबल पुलिस कमांडो और 33 असम राइफल्स (एआर) की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के इकोप पाट के सामान्य क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो एसएमजी कार्बाइन, चार डबल और सिंगल बैरल बंदूकें तथा तीन पिस्तौल बरामद की गईं।

इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने चार हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, विभिन्न प्रकार के 39 जिंदा कारतूस और कई मैगजीन भी जब्त कीं।

सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बरामद हथियारों के स्रोत और उनके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768414 Articles

Share this story