मणिपुर में विभिन्न अभियानों में उग्रवादी संगठन प्रीपाक (प्रो) के चार कैडर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मणिपुर में विभिन्न अभियानों में उग्रवादी संगठन प्रीपाक (प्रो) के चार कैडर गिरफ्तार


इंफाल, 28 फरवरी (हि.स.)। मणिपुर में पुलिस एवं सुरक्षा बलों का उग्रवादियों की धर-पकड़ अभियान राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन प्रीपाक (प्रो) के कई कैडरों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा शनिवार सुबह दी गयी जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (प्रो) के एक सक्रिय कैडर क्षेत्रीमयुम लाइबा मैतेई (42) को इंफाल वेस्ट जिलांतर्गत लामडेंग खुनौ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और पहचान पत्र बरामद किया है।

दूसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (प्रो) के एक सक्रिय कैडर खुराइजम रोजित कुमार सिंह (37) को गिरफ्तार किया। कैडर को इंफाल वेस्ट जिले में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से एक मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद हुआ है।

तीसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने धौबल जिला के उयाल माखा लेइकाई इलाके से धन उग्राही में शामिल प्रीपाक (प्रो) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान थोकचोम रबीचंद्र सिंह (36) के रूप में की गयी है। कैडर थौबल जिला के हीरोक पार्ट-।।, बाजार लाइकोल लेइकाई का रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल फ़ोन जब्त किया गया।

चौथी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने इंफाल व्सेट जिले के खुमान लम्पक इलाके से प्रीपाक (प्रो) के एक सक्रिय कैडर ओइनम धनंजय सिंह (36) को इंफाल वेस्ट जिले के लिवा रोड माईबाम लेइकाई से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो सीम कार्ड के साथ एक मोबाइल फ़ोन जब्त किया गया।

पुलिस विभिन्न थानों में उपरोक्त उग्रवादी कैडरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Share this story