मणिपुर में अलग-अलग इलाकों से दो उग्रवादी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मणिपुर में अलग-अलग इलाकों से दो उग्रवादी गिरफ्तार


इंफाल, 01 अगस्त (हि.स.)। मणिपुर में उग्रवादियों, हथियारों एवं मादक पदार्थ समेत अन्य अपराधों के विरूद्ध पुलिस एवं सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। इस कड़ी में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से उग्रवादी संगठन केसीपी (नोयोन) गुट एक एवं प्रीपाक (प्रो) गुट के एक कुल दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

असम पुलिस मुख्यालय से शनिवार काे दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को, सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के काकचिंग थानांतर्गत पल्लेल लीमानई चिंगजिन क्षेत्र से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (नोयोन) के एक सक्रिय कैडर स्वयंभू सेकेंड लेफ्टिनेंट एक सारंगथेम राहुल सिंह को गिरफ्तार किया। वह , पल्लेल मायाई लीकाई का निवासी बताया गया है।

इसी दिन मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पैट थानांतर्गत खुरई कोनसम लीकाई से उग्रवादी संगठन प्रीपाक (प्रो) के एक जबरन वसूली करने वाले सक्रिय कैडर निंगथौजम नानाओ मैतेई उर्फ लंथोंगंगकपा (41) को गिरफ्तार किया। पुलिस का राज्य में एंटी एक्सटॉर्शन अभियान जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Share this story